मुंबई से दरभंगा आ रही फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से उड़ान लेट

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइट में इलाज करते डॉक्टर और हंगामा करते यात्री

मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की उड़ान में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इस घटना के कारण उड़ान को करीब दो घंटे विलंब हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की उड़ान में 90 वर्षीय वृद्ध महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से सोमवार को अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. महिला की तबीयत खराब होने के कारण विमान के समय में बदलाव करना पड़ा और उड़ान करीब दो घंटे विलंब से मुंबई से रवाना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

विमान में यात्रा कर रही महिला यात्री राम कुमारी के अनुसार, 90 वर्षीय वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद विमान में डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच करायी गयी और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लिया गया.

डॉक्टर की जांच के बाद महिला को विमान से उतारा गया

डॉक्टर की जांच और सलाह के बाद वृद्ध महिला को मुंबई में ही विमान से उतार दिया गया. इसके बाद विमान को दरभंगा के लिए रवाना किया गया.

घटना के कारण मुंबई-दरभंगा स्पाइसजेट की उड़ान निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंबित हो गयी. विमान को सुबह 10.15 बजे दरभंगा पहुंचना था, लेकिन देरी के कारण यह दोपहर करीब 12 बजे दरभंगा हवाई अड्डे पर लैंड कर सका.

वापसी की उड़ान पर भी पड़ा असर

मुंबई से दरभंगा आने वाली उड़ान में हुई देरी का असर विमान की वापसी सेवा पर भी पड़ा. दरभंगा से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान भी काफी देर से रवाना हुई.

अचानक हुए घटनाक्रम और उड़ान के समय में बदलाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर SpiceJet की सभी उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन