केवटी के राम जुलुम उच्च विद्यालय को मिला मॉडल स्कूल का दर्जा, विधायक ने किया शुभारंभ

उद्घाटन समारोह में मौजूद विधायक, बीइओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा नवनिर्मित आदर्श मॉडल स्कूलों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया. केवटी-बनवारी के राम जुलुम उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर मॉडल स्कूल का स्वरूप दिया गया, जो क्षेत्र के लिए एक गौरव का क्षण है.
Darbhanga News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्य के नवनिर्मित आदर्श मॉडल स्कूलों का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसी क्रम में राम जुलुम उच्च विद्यालय, केवटी-बनवारी को अपग्रेड कर आदर्श मॉडल स्कूल का स्वरूप दिया गया. स्थानीय स्तर पर आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विधायक मुरारी मोहन झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि यह दिन केवल केवटी ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा.
उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों की स्थापना से गरीब, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को अपने गांव में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे.
क्षेत्र के लिए गर्व की बात
विधायक ने कहा कि सिमरी और केवटी-बनवारी के विद्यालयों का मॉडल स्कूल के रूप में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. अब छात्रों को निजी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं और बेहतर शिक्षण वातावरण अपने ही क्षेत्र में मिलेगा.
उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ), स्थानीय मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेता, ग्रामीण और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










