पेट से मरे बच्चे को नहीं निकालने पर परिजनों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

डीएमसीएच परिसर स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में एक बार फिर मरीज एवं परिजनों ने हंगामा किया.

विज्ञापन

दरभंगा. डीएमसीएच परिसर स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में एक बार फिर मरीज एवं परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर की एक महिला मरीज आइसीयू में भर्ती है. प्रसव से पूर्व पेट में ही बच्चे की मौत हो गई थी. चिकित्सक के अनुसार मरीज की स्थिति भी गंभीर है. परिजन बच्चे को निकालने का दबाव चिकित्सकों पर डाल रहे थे. चिकित्सकों का कहना था कि मरीज की स्थिति ठीक नहीं है. इस समय ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है. 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा. तब तक दवा दी जा रही है. काफी समझाने के बाद परिजन हालात को समझे तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन