मखाना किसानों के लिए जरूरी खबर, 5 सितंबर को मिलेगी वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

मखाना की सांकेतिक तस्वीर

मखाना की खेती करने वाले किसानों के लिए जाले कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. इसमें वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ मखाना का उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे.

विज्ञापन

दरभंगा मखाना उत्पादन: कृषि विज्ञान केंद्र में मखाना उत्पादन को लेकर किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पांच सितंबर को होने वाले इस प्रशिक्षण में दरभंगा जिले के इच्छुक किसान शामिल हो सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती से लेकर उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन की मिलेगी जानकारी

प्रशिक्षण में किसानों को मखाना उत्पादन की उन्नत तकनीक, वैज्ञानिक खेती की विधि और फसल के बेहतर प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा. विशेषज्ञ किसानों को उत्पादन बढ़ाने के उपायों के साथ खेती में अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे. इससे किसानों को मखाना की खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी.

चार सितंबर तक कराएं निबंधन

प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक किसानों को चार सितंबर तक अपना निबंधन कराना होगा. निबंधन के लिए किसान अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दिए गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं.

इस नंबर पर भेजें जानकारी

किसानों को निबंधन के लिए अपनी जानकारी मोबाइल नंबर 8084435442 पर व्हाट्सएप करनी होगी. कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से इच्छुक किसानों से समय सीमा के भीतर निबंधन कराने की अपील की गई है, ताकि प्रशिक्षण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढे़ं:

दरभंगा एयरपोर्ट के पास सात एकड़ में बनेगा सीआइएसफ केंद्र, कैंपस के लिए जमीन चिन्हित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन