जयनगर-रक्सौल इंटरसिटी की चपेट में आया व्यक्ति, 50 साल की उम्र में हुई दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ जयनगर-रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय बादल ठाकुर की मौत हो गई. परिवार ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

दरभंगा: सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन स्थित खेसर गुमटी के पश्चिम शनिवार अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसा जयनगर-रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस से हुआ.

विज्ञापन

मृतक की पहचान सीमावर्ती मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशे लड्डूगामा निवासी सागर ठाकुर के पुत्र बादल ठाकुर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

मृतक के स्वजन ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को आवेदन देकर बताया कि बादल ठाकुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. स्वजन के अनुसार, वह अक्सर इधर-उधर भटकते रहते थे. इसी दौरान शनिवार अहले सुबह जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी.

पोस्टमार्टम कराने से स्वजन ने किया इनकार

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मृतक के स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और शव स्वजन को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें

तेज आंधी-बारिश में 19 जगह इंसुलेटर पिन पंक्चर, 16 घंटे बिजली गुल; 30 हजार उपभोक्ता परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन