कंटेनर में साबुन-टूथपेस्ट के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख की शराब, 4947 लीटर बरामद

Updated:
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी में जप्त कंटेनर के साथ आरोपी व मद्द निषेध की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक बड़े कंसाइनमेंट से 4947 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. साबुन और टूथपेस्ट के कार्टन के बीच छिपाकर ले जाई जा रही इस शराब की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में कंटेनर चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

दरभंगा: एकमी-शोभन बाइपास में भरौल गांव के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार को एक कंटेनर से 4947.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की. विभाग के अनुसार, जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है. शराब को एक कंपनी के सामानों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

साबुन और टूथपेस्ट के बीच छिपाकर रखी थी शराब

मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कंटेनर में 478 कार्टन साबुन, 460 कार्टन टूथपेस्ट, 155 बोरा सर्फ और 111 कार्टन ब्रश सहित अन्य सामान बरामद हुए.

इन्हीं सामानों के बीच विदेशी शराब छिपाकर रखी गयी थी. विभाग की टीम ने शराब को जब्त कर लिया और कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया.

चालक और उपचालक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान कंटेनर के चालक और सह चालक को गिरफ्तार किया गया. दोनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी बताये गये हैं.

मद्य निषेध विभाग की टीम गिरफ्तार दोनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के माध्यम से शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, 30 बेंचों पर मामलों की सुनवाई; 1500 ट्रैफिक चालान निपटाये गये

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन