15 सितंबर तक 8 हजार से अधिक नए राशन कार्ड का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

तैयारी से संबंधित बैठक में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने राशन कार्ड निर्माण, एमएलसी चुनाव और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण और मतदाता सूची से अपात्र नाम हटाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

दरभंगा: डीएम कौशल कुमार ने राशन कार्ड निर्माण, एमएलसी चुनाव और 17 सितंबर को प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ, सीओ, एमओ एवं बीपीआरओ के साथ बैठक की. इस दौरान एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण और सत्यापन का कार्य गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया.

मतदाता सूची से अपात्र नाम हटाने का निर्देश

डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी भी अपात्र मतदाता का नाम नहीं रहना चाहिए. उन्होंने बीडीओ एवं सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में गहन सत्यापन कराने और नियमानुसार अपात्र नामों को हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने अधिकारियों से चुनाव संबंधी तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा.

15 सितंबर तक पूरा करना होगा राशन कार्ड निर्माण

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक करीब आठ हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं. डीएम ने सभी एमओ को लंबित कार्यों में तेजी लाने और 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

एसडीएम, डीएसओ एवं एमओ को आपसी समन्वय बनाकर पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने को कहा गया. डीएम ने लंबित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने पर भी जोर दिया.

17 सितंबर को होगा सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने बताया कि 17 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों एवं अस्पतालों में दीप प्रज्वलित करने सहित अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

बैठक में डीडीसी, एडीईओ, डीईओ, डीएसओ, डीडब्ल्यूओ, डीपीओ, सीएस सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

बहेड़ी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का जेसीबी, डाक बंगला के सामने दुकानदारों ने किया विरोध

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन