Instagram पर दोस्ती, गिफ्ट का झांसा और 78 हजार की ठगी, AI तस्वीर वायरल करने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठगी (AI) प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बताया जाता है कि जुलाई में युवती के Instagram अकाउंट पर एक युवक का संदेश आया था. युवक ने खुद को विदेश में रहने वाला बताया और युवती से दोस्ती की. करीब 15 दिनों तक दोनों के बीच WhatsApp के माध्यम से बातचीत होती रही.

विज्ञापन

दरभंगा: साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती से 78 हजार रुपये की ठगी कर ली. रुपये देने से इनकार करने पर ठग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए अश्लील तस्वीर तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी. मामले को लेकर पीड़िता की ओर से विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Instagram पर आया था युवक का संदेश

बताया जाता है कि जुलाई में युवती के Instagram अकाउंट पर एक युवक का संदेश आया था. युवक ने खुद को विदेश में रहने वाला बताया और युवती से दोस्ती की. करीब 15 दिनों तक दोनों के बीच WhatsApp के माध्यम से बातचीत होती रही.

इसके बाद युवक ने युवती को महंगा गिफ्ट भेजने की बात कही. कुछ दिनों बाद उसने बताया कि गिफ्ट मुंबई पहुंच गया है और उसे छुड़ाने के लिए GST के नाम पर रुपये जमा करने होंगे.

फर्जी GST दस्तावेज भेजकर लिया भरोसे में

युवती को विश्वास में लेने के लिए ठग ने फर्जी GST दस्तावेज भी भेजा. इसके बाद युवती ने अलग-अलग किस्तों में कुल 78 हजार रुपये भेज दिये.

बाद में जब ठग की ओर से और रुपये की मांग की गयी तो युवती को संदेह हुआ. इसके बाद उसने भुगतान करना बंद कर दिया.

रुपये देने से इनकार किया तो AI तस्वीर की धमकी

भुगतान बंद करने के बाद ठग ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया. आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से युवती की अश्लील तस्वीर तैयार करने और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

मामले की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस साइबर ठग की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

कंटेनर में साबुन-टूथपेस्ट के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 60 लाख की शराब, 4947 लीटर बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन