Darbhanga News: शोधकर्ताओं के लिए अनुसंधान पद्धति, प्रस्ताव लेखन व डेटा विश्लेषण का ज्ञान आवश्यक
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 10:24 PM
Darbhanga News:मुख्य अतिथि सह डीडीइ निदेशक प्रो. हरेकृष्ण सिंह ने मौके पर कहा कि वर्कशॉप का उद्देश्य प्रारंभिक कैरियर वाले शोधकर्ताओं के कौशल को विकसित करना है.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के शिक्षा विभाग एवं आइआरआइएसइ – आइआइएसइआर पुणे की ओर से तीन दिवसीय वर्कशॉप का उद्घाटन गुरुवार को नरगौना परिसर के जुबली हॉल में हुआ. वर्कशॉप 31 जनवरी तक चलेगा. इसका विषय कैपिसिटी ब्लीडिंग वर्कशॉप फॉर अर्ली करियर रिसर्च (लेवल वन) है. मुख्य अतिथि सह डीडीइ निदेशक प्रो. हरेकृष्ण सिंह ने मौके पर कहा कि वर्कशॉप का उद्देश्य प्रारंभिक कैरियर वाले शोधकर्ताओं के कौशल को विकसित करना है. नए शोधकर्ताओं के लिए यह प्रारंभिक कार्यक्रम है, जो उन्हें अनुसंधान पद्धति, प्रस्ताव लेखन, डेटा विश्लेषण और नैतिक दिशा-निर्देशों में मौलिक कौशल प्रदान करता है. यह कार्यशाला शोध कैरियर शुरू करने के लिए नेटवर्क बनाने, व्यावहारिक सलाह प्राप्त करने और अकादमिक विकास को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है. लेवल वन बुनियादी अनुसंधान तकनीकों, साहित्य समीक्षा और शोध नैतिकता पर ध्यान केंद्रित करता है. कहा कि कार्यशाला पेशेवर विकास के लिए महत्वपूर्ण है.
शोधार्थियों का नयी तकनीक के साथ सामंजस्य बैठाना जरूरी- डॉ राय
एजुकेशन डीन डॉ शशि भूषण राय ने कहा कि यह कार्यशाला, शोधार्थियों को नए टेक्नोलॉजी के साथ सामंजस्य बैठाते हुए सीखने में कारगर साबित होगी. कहा कि पूरे बिहार का यह इकलौता विश्वविद्यालय है, जो कि रिसर्च विश्वविद्यालय बना है. शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ एमए हाशमी ने कहा कि कार्यशाला शोधार्थियों को एक मंच प्रदान कर रहा है, जिसके माध्यम से वे अपने शोध कार्य को ऊंचाई देंगे. विशिष्ट अतिथि सह सामाजिक विज्ञान के डीन प्रो. शाहिद हसन ने भी विचार रखा. रिसर्च स्कॉलर सुबेश ठाकुर ने कहा कि वर्कशॉप रिसर्च स्कॉलर को शोध करने में मार्गदर्शन का काम करेगा. उदघाटन सत्र में रेणु कुमारी, अखिलेश मिश्रा, शंभु कुमार, उदय कुमार, विनय, श्रीनिवास, उत्सव परासर, सर्वेश, आरिफ, राहुल, शमशेर, कृष्णा, पंकज, रुही, सविता समेत पुणे से टेक्निकल टीम के डॉ मानव दिवाकर जोशी, अनीता नागराजन आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










