हनुमाननगर डिग्री कॉलेज के उद्घाटन की तैयारी तेज, डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

मुआयना के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य को निर्देश देते डीएम कौशल कुमार, साथ में अन्य

प्लस-टू उच्च विद्यालय कोल्हंटा पटोरी परिसर में नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हनुमाननगर में प्रथम शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री द्वारा 15 जुलाई को ऑनलाइन उद्घाटन की संभावना है. जिलाधिकारी ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्लस-टू उच्च विद्यालय कोल्हंटा पटोरी परिसर स्थित नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हनुमाननगर में प्रथम शैक्षणिक सत्र के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं. संभावना है कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और तैयारियों का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने महाविद्यालय में चल रही तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह, मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार बंसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

पांच कमरों से शुरू होगी पढ़ाई

महाविद्यालय का संचालन फिलहाल प्लस-टू उच्च विद्यालय के पांच कमरों में किया जाएगा. इसके अलावा दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य भी जारी है. पहले सत्र में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू होगी.

पहले सत्र में 13 छात्रों ने कराया नामांकन

महाविद्यालय में पहले सत्र के लिए अब तक 13 छात्रों ने नामांकन कराया है. बताया जा रहा है कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री राज्य के 211 नए डिग्री महाविद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर कोल्हंटा पटोरी में जिले के प्रभारी मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के भी उपस्थित रहने की संभावना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन