Darbhanga News : दो दुकानों का ताला तोड़ 4.60 लाख नकद समेत सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चोरों ने ठाकुर प्लाई एंड हार्डवेयर हाउस और यूनिक फर्निसिंग एंड ग्लास हाउस का ताला तोड़कर चार लाख साठ हजार 520 रुपये सहित कई अन्य सामान चुरा लिया.

विज्ञापन

कमतौल.

स्थानीय हाइ स्कूल चौक व बजरंग चौक के बीच बुधवार की रात चोरों ने ठाकुर प्लाई एंड हार्डवेयर हाउस और यूनिक फर्निसिंग एंड ग्लास हाउस का ताला तोड़कर चार लाख साठ हजार 520 रुपये सहित कई अन्य सामान चुरा लिया.

चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इस मामले में ठाकुर प्लाई एंड हार्डवेयर हाउस के संचालक राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला निवासी पप्पू कुमार शर्मा ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. अनि अभिलाषा कुमारी मामले की छानबीन कर रही हैं. बताया जाता है कि संचालक बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए. गुरुवार की सुबह दुकान खोली तो पीछे का गेट व दुकान के अंदर कैश बॉक्स टूटा मिला. छानबीन करने पर ठाकुर प्लाई एंड हार्डवेयर हाउस के गल्ले में रखे नकद चार लाख रुपये और दूसरी दुकान के गल्ले से नकद 60 हजार 520 रुपये गायब थे

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन