गायनिक विभाग से गायब मिले आधे दर्जन से अधिक चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन

डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को गायनिक विभाग का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

दरभंगा. डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को गायनिक विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आधे दर्जन से अधिक चिकित्सक गायब मिले. इसमें प्राध्यापक, एसआर व जेआर शामिल थे. डॉ कुमार ने गायब चिकित्सकों की सूची अधीक्षक डॉ अलका झा को सौंप दी है. जानकारी के अनुसार उपाधीक्षक सुबह 10.45 बजे विभाग पहुंचे थे. करीब 45 मिनट तक वहां रहे. चिकित्सकों का इंतजार किया, लेकिन वे लोग नहीं पहुंचे. आखिरकार डॉ कुमार ने सभी का नाम लिख लिया तथा अधीक्षक को सूची हस्तगत करा दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन