कम प्रगति वाले एफपीओ को सुधार का निर्देश, किसानों को बाजार से जोड़ने पर जोर
समीक्षा बैठक करते डीएओ डॉ सिद्धार्थ | Prabhat Khabar Network
दरभंगा में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की प्रगति पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में, किसानों को संगठित कर खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने पर ज़ोर दिया गया. एफपीओ को सीधे बाज़ार से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के निर्देश दिए गए.
दरभंगा: संयुक्त कृषि भवन परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) डॉ. सिद्धार्थ की अध्यक्षता में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी एफपीओ की वर्तमान स्थिति, टर्नओवर, किसानों की संख्या और सरकारी योजनाओं से जुड़ाव की बिंदुवार समीक्षा की गयी.
किसानों को संगठित कर खेती को लाभकारी बनाने पर जोर
डीएओ ने एफपीओ के सीईओ और निदेशकों को किसानों को संगठित कर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसान सीधे बाजार से जुड़ सकेंगे. इससे उन्हें खाद, बीज और कृषि उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
बैठक में एसपीओ से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. कम प्रगति वाले एफपीओ को जल्द सुधार करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने एफपीओ की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को इससे जोड़ने पर भी जोर दिया.
कई विभागों और बैंक से जोड़ने पर चर्चा
एफपीओ को पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, उद्योग, सहकारिता और बैंक से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में आत्मा की योजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, ताकि एफपीओ के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.
बैठक में सहायक निदेशक शष्य नेहा कुमारी, लोकनाथ ठाकुर, अनुराधा कुमारी, सुधांशु राज, महेश मुखिया, राम मूर्ति रमण, विपिन कुमार चौबे, कुमार वैभव, गंगा सागर कुमार, संजीव कुमार, कौशल्या फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
ऐतिहासिक पांडुलिपियों के डिजिटलाइजेशन की तैयारी, डीएम ने मशीन इंस्टॉलेशन का लिया जायजा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए