Darbhanga News : चोकर मिल में काम कर रहे मजदूर की जहर खिला हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News : चोकर मिल में काम कर रहे मजदूर की जहर खिला हत्या की प्राथमिकी दर्ज

बिठौली चौक स्थित चोकर मिल में कार्यरत मजदूर मुकेश राम की जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News : सिंहवाड़ा. बिठौली चौक स्थित चोकर मिल में कार्यरत मजदूर मुकेश राम की जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर मिल संचालक सिमरी निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र अशोक साह सहित दो लोगों को आरोपित कर सिंहवाड़ा थाने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. भोजन में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया है. अंकित कांड में मृतक मजदूर मुकेश राम की पत्नी मुजफ्फरपुर बोचहा थाना के राघो मझौली निवासी शीला देवी ने बेंता थाना को दिए फर्द ब्यान में कहा है कि छह जनवरी को तीन बजे मिल संचालक अशोक साह के माध्यम से मोबाइल पर सूचना दी गई के पति मुकेश राम की हालत खराब है. उसको स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा में भर्ती कराया है. अपनी मां के साथ जब सिंहवाड़ा हॉस्पिटल पहुंची तो अशोक साह तुरंत एम्बुलेंस में पति को लेकर डीएमसीएच लाने की तैयारी में थे. हम दोनो भी एम्बुलेंस पर बैठकर चलने लगे तो देखा की पति के मुंह से झाग निकल रहा है. डीएमसीएच में भर्ती होने बाद पति की मृत्यु हो गयी. पति सात साल से अशोक साह के चोकर मिल में मजदूरी करते थे. वहीं रहते थे. अशोक साह पति को केवल खर्चा का पैसा देता था. पति जब उससे पैसे मांगते थे तो कहता था कि जब तुम अपनी बेटी की शादी करोगे तो पूरा पैसा जोड़ कर दे देंगे. अशोक साह के पास पति का 14 लाख रुपया बकाया था. पति को डीएमसीएच में छोड़ कर अशोक साह ने भागने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया. पति को अशोक साह और उसके भाई ने मिलकर खाने में जहर मिला दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने आवेदन के आलोक में मिल संचालक सहित दो लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन