लनामिवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सेल का गठन, शिक्षकों के क्षमता विकास पर जोर

Updated:
विज्ञापन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने शिक्षकों के कौशल विकास और अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) सेल का गठन किया है. यह पहल राजभवन के निर्देश पर शिक्षकों के क्षमता निर्माण और शिक्षण पद्धति में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने शिक्षकों के क्षमता निर्माण और अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) सेल का गठन किया है. इस संबंध में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजभवन के निर्देश पर हुआ गठन

जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राजभवन सचिवालय के 30 जून के पत्र के आलोक में कुलपति के आदेश से एफडीपी सेल का गठन किया गया है.

इसका उद्देश्य शिक्षकों के क्षमता निर्माण, अकादमिक नेतृत्व को सशक्त करना, शिक्षण पद्धति में नवाचार को बढ़ावा देना, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा सतत व्यावसायिक विकास के लिए मजबूत संस्थागत व्यवस्था विकसित करना है.

आइक्यूएसी निदेशक बने विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी

एफडीपी सेल में विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी (IQAC) के निदेशक को विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं उप कुलसचिव-प्रथम को सहायक विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों के एफडीपी समन्वयक और सहायक एफडीपी समन्वयक को सेल का सदस्य बनाया गया है.

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई अधिसूचना

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना की प्रति सभी संबंधित सदस्यों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, बिहार राजभवन, उच्च शिक्षा विभाग तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन