Darbhanga News: 19 केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षण पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आज

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:पुलिस अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 21 जनवरी को जिले के 19 केंद्रों पर ली जायेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. पुलिस अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 21 जनवरी को जिले के 19 केंद्रों पर ली जायेगी. परीक्षा की पूर्व संध्या तक सभी केंद्रों पर पूरी तैयारी कर ली गयी है. परीक्षा कक्ष सहित परिसर की साफ-सफाई करायी गयी है. बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है. परीक्षार्थियों के आवंटित कक्ष व सीट संख्या से संबंधित सूची केंद्रों के मुख्य द्वार पर लगायी गयी है. साथ ही सभी परीक्षा कक्ष के बाहर भी रोल नंबर व कोड की सूची लटका दी गयी है. सीटों पर रोल नंबर, कोड व नाम का स्टीकर चिपका दिया गया है. सभी केंद्रों पर आयोग द्वारा जैमर एवं सीसीटीवी सर्विलांस अधिष्ठापन किया गया है. केन्द्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन फोन की व्यवस्था है. प्रत्येक केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय फोटोग्राफी करायी जाएगी. बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट, परीक्षा के क्रम में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराया जाना है. वीडियोग्राफी परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व व समाप्ति के बाद सभी महत्वपूर्ण प्रक्रिया जैसे गोपनीय सामग्री के सील को खोलना व पैक करने तक जारी रहेगा.

परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त वीक्षक व अन्य कर्मियों को सुबह 7.30 बजे तक उपस्थित होना है. 24 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं 120 से 125 परीक्षार्थियों पर एक अतिरिक्त वीक्षक तैनात रहेंगे. परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था 24 या 24 के गुणक है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 तक ली जायेगी. परीक्षा अवधि की अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को टॉयलेट अथवा शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. केंद्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग प्रथम पाली के लिए सुबह 8.30 बजे से तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे से है. परीक्षार्थी को केंद्र, कक्ष में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाना है. वैध प्रवेश-पत्र तथा बिना फोटो पहचान-पत्र के बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. प्रवेश के समय स्टेटिक दंडाधिकारी द्वार पर उपस्थित रहेंगे. साथ ही पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी. पुरुष अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग पुरुष पुलिसकर्मी तथा महिला अभ्यर्थियों की महिला पुलिसकर्मी द्वारा किया जाना है.

जिले के 19 परीक्षा केंद्र

एमएल एकेडमी परिसर में ब्लॉक वन व टू दो केंद्र बनाए गए हैं. इसी प्रकार जिला स्कूल, सीएम आर्ट कॉलेज, महारानी कल्याणी महाविद्यालय, एमएलएसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, मारवाड़ी स्कूल, केएस कॉलेज, शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, डॉ राजेंद्र प्रसाद कन्या उच्च विद्यालय, एमएआरएम हाइ स्कूल, महात्मा गांधी कॉलेज, राज हाइ स्कूल, सर्वोदय उच्च विद्यालय, एमकेपी विद्यापति उवि, एचबी सोगरा हसन मेमोरियल गर्ल्स हाइ स्कूल, एमआरएम कॉलेज व वंसी दास मध्य विद्यालय शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन