दरभंगा: मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला, एसडीपीओ ने दिलाई सामूहिक शपथ

Updated:
विज्ञापन

समिति सदस्य को जानकारी देते थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन के लिए एक प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक शपथ ली गई और समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Darbhanga News: मानव व्यापार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. एसडीपीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस दौरान प्रतिभागियों ने मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली.

विज्ञापन

Bahadurpur News: मानव तस्करी रोकने में समाज की भूमिका अहम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का स्कूल जाना और सुरक्षित वातावरण में रहना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने कहा कि मानव व्यापार एक संगठित अपराध है, जिसमें बच्चों को रोजगार और शिक्षा का झांसा देकर उनका शोषण किया जाता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें. पुलिस हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेगी.

पुलिस अधिकारियों और प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यशाला में फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापरि, पतोर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने मानव तस्करी और बाल शोषण के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया.

यह भी पढ़ें: केवटी में सात सूत्री मांगों को लेकर एमएसयू का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, रैयाम चौक पर आंदोलन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन