पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर डीएम गंभीर, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें : डीएम

बैठक में शामिल डीएम व संबंधित पदाधिकारी

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों पर गंभीरता से चर्चा हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया.

बैठक में समिति के सचिव सह जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों की जानकारी दी. इस दौरान जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में स्पर्श सेंटर के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने, पूर्व सैनिकों से जुड़े भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, सैनिक हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन तथा बिहार सरकार की रिक्तियों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई.

इसके अलावा कर्पूरी चौक से ईसीएचएस पॉली क्लिनिक तक जाने वाली सड़क के प्राथमिकता के आधार पर निर्माण तथा सैनिक कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

डीएम कौशल कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

उन्होंने जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी को सैनिक हेल्प डेस्क में लंबित मामलों की अद्यतन सूची तैयार कर अगली अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि सभी मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन