एचएम के बेटे की शिक्षिका से लड़ी निगाहें, भाग कर रचा ली शादी

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जगदीश उत्तरी की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी अपने बेटे के साथ विद्यालय आया करती थी.

विज्ञापन

मनीगाछी. प्राथमिक विद्यालय जगदीश उत्तरी की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी अपने बेटे के साथ विद्यालय आया करती थी. शैक्षणिक अवधि में उनका लड़का विद्यालय परिसर में ही रहता था. इसी क्रम में विद्यालय में कार्यरत टीइटी शिक्षिका रोहिणी कुमारी के साथ उनका प्रेम प्रसंग चलने लगा. एक वर्ष से भी अधिक समय से चल रहे प्रेम प्रसंग का अंत गत 30 जुलाई को हो गया, जब आकस्मिक अवकाश का आवेदन देकर एचएम के पुत्र के साथ शिक्षिका गायब हो गई. पुत्री के घर वापस नहीं जाने पर उसके पिता ने 31 अगस्त को नेहरा थाना में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करायी. इसमें प्रधानाध्यापिका समेत अन्य को नामजद किया गया. दोनों के विवाह का फोटो हुआ वायरल जानकारी के अनुसार शिक्षिका रोहिणी कुमारी एवं प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी के पुत्र ने शादी कर ली है. स्थानीय लोगों ने इसकी पुष्टि की स्थानीय लोगों ने इसकी पुष्टि की है. वहीं किसी मंदिर में शादी रचा लिये जाने से संबंधित दोनों का फोटो भी वायरल हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन