डीडीसी आवास पर संविदा कर्मी से मारपीट का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

डीडीसी आवास पर तैनात संविदा कर्मी रामाशीष दास

Darbhanga में संविदा कर्मी ने होमगार्ड जवान पर ड्यूटी के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है. मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है. शिकायतकर्ता ने CCTV फुटेज की जांच की भी मांग की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में डीडीसी आवास पर कार्यरत एक संविदा कर्मी ने होमगार्ड जवान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा. शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की भी अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान मारपीट का आरोप

डीडीसी आवास पर संविदा परिचारी के रूप में कार्यरत रामाशीष दास ने आवेदन में आरोप लगाया कि 9 जुलाई को कार्यालय अवधि के दौरान होमगार्ड जवान सुधीर कुमार महतो ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि आरोपित ने उन्हें पीटने के बाद जमीन पर पटक दिया, जिससे बाईं कमर, घुटने और बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी. अंगूठे का नाखून उखड़ गया तथा चेहरे पर भी सूजन आ गई.

ड्यूटी को लेकर विवाद की बताई वजह

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी ड्यूटी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित होमगार्ड जवान कई बार निर्धारित समय से पहले टहलने के लिए निकल जाते थे और देर शाम लौटते थे. इसी बात पर आपत्ति जताने के कारण रंजिश रखते हुए उनके साथ मारपीट की गई.

सीसीटीवी जांच और कार्रवाई की मांग

रामाशीष दास ने आवेदन में दावा किया कि घटना के समय डीडीसी के वाहन चालक सुरेश पासवान मौके पर मौजूद थे. उन्होंने घटना की जानकारी मौखिक रूप से डीडीसी को भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने जिलाधिकारी से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले की सत्यता की पुष्टि करने तथा संबंधित होमगार्ड जवान के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. साथ ही आशंका जताई कि कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में दोबारा ऐसी घटना हो सकती है.

यह भी पढ़ें: सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य लोकार्पण, सीएम ने किया ऑनलाइन उद्घाटन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन