दरभंगा के विकास कार्यों को लेकर सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के साथ योजनाओं पर चर्चा करते सांसद गोपालजी ठाकुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के शहरी विकास को गति देने के लिए स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. अमृत-2.0 के तहत 186 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत हुई है और अन्य विकास कार्य भी तेजी से होंगे.

विज्ञापन

MP Gopal Ji Thakur: स्थानीय सांसद एवं लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर दरभंगा में चल रही शहरी विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया.

विज्ञापन

अमृत-2.0 योजना के तहत 186 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अमृत-2.0 योजना के तहत दरभंगा के लिए 186.16 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत हो चुकी है और इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके अलावा सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन, जलाशयों के पुनरुद्धार, पार्क विकास और अन्य शहरी विकास परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है.

आवास और नागरिक सुविधाओं पर भी हुई चर्चा

सांसद गोपालजी ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की.

उन्होंने कहा कि दरभंगा कमिश्नरी मुख्यालय होने के कारण तेजी से विकसित हो रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार से स्वीकृत सभी परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि शहर को आधुनिक, स्वच्छ और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन