Darbhanga Police Action: थाने में पहुंचीं ग्रामीण SP साक्षी, लंबित कांडों पर सख्ती; वारंट-कुर्की के जरिए गिरफ्तारी का निर्देश
जायजा लेती ग्रामीण एसपी | Prabhat Khabar Network
ग्रामीण एसपी साक्षी ने दरभंगा विश्वविद्यालय थाने का औचक निरीक्षण कर लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया. उन्होंने गिरफ्तारी के लिए वारंट व कुर्की की कार्रवाई करने तथा गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए.
दरभंगा: ग्रामीण एसपी साक्षी ने शनिवार को विश्वविद्यालय थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजी और अभिलेखों की जांच की तथा उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया. इसके बाद ग्रामीण एसपी ने थानाध्यक्ष और सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की.
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर
समीक्षा के दौरान ग्रामीण एसपी ने लंबित कांडों के जल्द निष्पादन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने और कांड दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया.
जिन मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी लंबित है, उनमें न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया.
महीने में निपटाये जाने वाले मामलों को चिह्नित करने का निर्देश
ग्रामीण एसपी ने माह के दौरान निष्पादित किये जाने वाले कांडों को चिह्नित कर निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया. साथ ही थाना के सभी पंजी को अद्यतन रखने और लंबित मामलों की लगातार समीक्षा करने को कहा.
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कांडों के अनुसंधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाये और लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.
गश्ती और हाजत की सुरक्षा पर भी जोर
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में सघन गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. ग्रामीण एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और हाजत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
यह भी पढ़ें
बहेरा में शराब लदा ट्रक पलटा, सीक्रेट बॉक्स में छिपी थी शराब; ग्रामीणों की भीड़ ने की लूट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए