ग्रामीण एसपी साक्षी ने 4 थानों का किया औचक निरीक्षण, डायल-112 और रात्रि गश्ती की जांच

Updated:
विज्ञापन

रात्रि गश्ती का जायजा लेती ग्रामीण एसपी साक्षी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी ने दरभंगा के चार थानों का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत जांची. उन्होंने डायल-112, रात्रि गश्ती और हाजत की सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी.

विज्ञापन

दरभंगा: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी ने मंगलवार को जिले के चार थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी. ग्रामीण एसपी ने सिमरी, सिंहवाड़ा, मनीगाछी एवं बहेड़ा थाना पहुंचकर डायल-112, रात्रि गश्ती, ओडी ड्यूटी एवं हाजत की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में भी सतर्कता देखी गई.

विज्ञापन

रात्रि गश्ती और ओडी ड्यूटी की जांच

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने विशेष रूप से रात्रि गश्ती एवं ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने यह भी देखा कि ड्यूटी में तैनात कर्मी कितनी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.

उन्होंने रात्रि के समय पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डायल-112 की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा

ग्रामीण एसपी ने थानों में डायल-112 की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की. आपात स्थिति में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम की त्वरित प्रतिक्रिया और मौके पर पहुंचने की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया.

वहीं, थानों में हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत

ग्रामीण एसपी ने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में लगातार गश्ती कर अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर जोर दिया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना और ‘लक्ष्य-सुरक्षित दरभंगा’ की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 3 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, जानें किस थाने से किस जगह भेजे गए

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन