अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मृतक सरोज कुमार यादव का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. एनएच-527बी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के हाजीपुर चौक के समीप एनएच-527बी दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान हनुमाननगर निवासी वासुदेव यादव के तीसरे पुत्र सरोज कुमार यादव (30) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि सरोज बाइक से केवटी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को घर ले आये.

पोस्टमार्टम को लेकर नहीं बनी सहमति

मृतक के बड़े भाई अशोक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिवार में सहमति नहीं बनी. इसके बाद शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की गयी.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस मृतक की बाइक को थाना ले गयी है. हालांकि, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जतायी.

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

सरोज कुमार यादव की शादी हो चुकी थी, लेकिन उन्हें संतान सुख नहीं मिला था. घटना के बाद पत्नी रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बना रहा.

यह भी पढ़ें

PM Kisan के 48 हजार लाभार्थियों को मिलेगा KCC का लाभ, 3 लाख तक का कृषि ऋण सिर्फ 4% ब्याज पर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन