दरभंगा एयरपोर्ट से नवंबर तक शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें- संजय झा

दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने को लेकर संजय कुमार झा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की. नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन मिला. पढ़ें पूरी खबर…
Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर इस संबंध में अनुरोध किया.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले संजय झा
मुलाकात के दौरान संजय झा ने दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन स्थायी सिविल एन्क्लेव का कार्य आगामी नवंबर तक पूरा कराने और यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग की.
केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि नवंबर तक विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा. गृह मंत्रालय से जुड़े विषयों पर भी जरूरी सहयोग देने की बात कही गई.
नवंबर तक सिविल एन्क्लेव निर्माण पूरा करने की मांग
संजय झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे इसकी वाणिज्यिक उपयोगिता और अंतरराष्ट्रीय क्षमता स्पष्ट होती है.
उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट मिथिला, उत्तर बिहार और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख हवाई केंद्र बन चुका है. यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने पर प्रवासी भारतीयों, व्यवसायियों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा.
नेपाल सीमा और उत्तर बिहार को मिलेगा बड़ा फायदा
सांसद ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए बिहार सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस माह के अंत तक इसे पूरा करने की संभावना है.
उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा मंत्रालय से विस्तार को लेकर सैद्धांतिक सहमति मिलने की सूचना है.
इस दौरान संजय झा ने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था CISF को सौंपे जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










