हड़ताल खत्म करने के फैसले पर भड़के सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी, प्रक्षेत्रीय नेतृत्व पर साधा निशाना, कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद कर्मचारीगण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारियों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा अचानक हड़ताल समाप्त करने के फैसले पर कड़ा रोष व्यक्त किया है. प्रक्षेत्रीय नेतृत्व पर हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए, कर्मचारियों ने सभी संघ कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

CM Science College: सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारियों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) प्रक्षेत्र द्वारा 27 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल अचानक समाप्त किए जाने पर नाराजगी जताई है. सोमवार को आयोजित आमसभा में कर्मचारियों ने प्रक्षेत्रीय नेतृत्व के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया.

विज्ञापन

प्रक्षेत्रीय नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

बैठक में कर्मचारियों ने प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा और अध्यक्ष अशोक कुंवर पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर व्यक्तिगत स्वार्थ साधने का आरोप लगाया. वक्ताओं का कहना था कि प्रक्षेत्रीय नेतृत्व वृहद परिषद के निर्णयों को लागू कराने में विफल रहा और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर ठोस सहमति नहीं बन सकी.

कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय

आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रक्षेत्रीय संघ के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा. हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि महासंघ के आह्वान पर विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन में वे भाग लेंगे.

इसके तहत 5 से 8 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन तथा 10 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में कर्मचारी शामिल होंगे.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

पवन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, अशोक कुमार झा, गोपाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, डॉ. रोहित कुमार झा, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि, जितेंद्र राम, जरीना खातून, चंद्रकांत चौधरी, आदित्य नाथ झा और प्रवीण कुमार झा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: केएसडीएसयू में उपशास्त्री नामांकन की तिथि फिर बढ़ी, अब 9 अगस्त तक करें आवेदन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन