ePaper

चोरों ने दो बंद घर को बनाया निशाना

Updated at : 13 Aug 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

पोहद्दी गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात फिर दो बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर बहेड़ा पुलिस को खुली चुनौती दी है.

विज्ञापन

बेनीपुर. थाना क्षेत्र के पोहद्दी गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात फिर दो बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर बहेड़ा पुलिस को खुली चुनौती दी है. ज्ञात हो कि पिछले एक माह में रमौली, धेरुख, सझुआर, मकरमपुर, बसुहाम ,पोहद्दी सहित अन्य गांवों में तीन दर्जन से अधिक बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के नाक में दम कर रखा है. हालांकि पिछले सप्ताह जिलास्तरीय गिरोह के लाइनर सहित आठ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर कई मामलों का उद्भेदन कर पुलिस ने राहत की सांस ली थी. अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के प्रेसवार्ता के ठीक चौथे दिन ही चोरों ने एक बार फिर थाना क्षेत्र के पोहद्दी के दो घरों का ताला तोड़कर पुलिस को चुनौती दे डाली है. चोरों ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के सेवानिवृत पदाधिकारी वीरेंद्र झा तथा राम कुमार झा के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली. दूरभाष पर पीड़ित वीरेन्द्र झा ने बताया कि घर पहुंचने के बाद ही बताया जा सकता है कि कितने मूल्य की कौन-कौन सी सामान चोरी हुई है. दूसरी ओर पीड़ित रामकुमार झा के परिजनों के अनुसार लाखों रुपए मूल्य के सोने व अन्य जेवरात की चोरी कर ली गयी है. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. पीड़ित गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन