चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मधुबनी के अपराधियों सहित चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नेहरा थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मनीगाछी. नेहरा थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए मोटरसाइकिल चोरों में खजौली थाना क्षेत्र के मनिअरबा गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह, हरेंद्र यादव, इसी थाना क्षेत्र के बेला कोठी गांव निवासी चंदन कुमार एवं चतरा गांव निवासी सन्नी कुमार बताए जाते हैं. घटना की जानकारी देते हुए नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों कृष्ण कुमार सिंह एवं चन्दन कुमार की पैठान कबई गांव में चेकिंग की गई. मोटरसाइकिल के कागजातों की जांच में वह मोटरसाइकिल चोरी की साबित होने पर पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर खजौली थाना की पुलिस की मदद से छापामारी कर हरेंद्र यादव एवं सन्नी कुमार को दो और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि चोरी की मोटरसाइकिल को ये लोग नेपाल सीमा में प्रवेश कर बेच दिया करते थे. इसका खुलासा गिरफ्तार किए लोगों द्वारा किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर इसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू दी गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए कृष्ण कुमार सिंह, हरेंद्र यादव एवं सन्नी कुमार पर खजौली थाना में पहले से मामला दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन