बैरमपुर परियोजना कन्या उच्च विद्यालय बना सरस्वती विद्या निकेतन, हुआ वर्चुअल उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

कन्या परियोजना बैरमपुर में सरस्वती विधा निकेतन की हुई उदघाटन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्लस टू परियोजना कन्या उच्च विद्यालय, बैरमपुर अब सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में जाना जाएगा. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का वर्चुअल उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीण शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल प्रखंड के देवकुली जगन्नाथपुर पंचायत स्थित प्लस टू परियोजना कन्या उच्च विद्यालय, बैरमपुर का रविवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में वर्चुअल उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा.

विज्ञापन

मॉडल स्कूल से ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी मजबूती

स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कुंदन कुमार ने कहा कि मॉडल स्कूल योजना ग्रामीण शिक्षा के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

छात्राओं से पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील

कार्यक्रम में भोला प्रसाद कुमार ने छात्राओं से पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. वहीं विधायक प्रतिनिधि बीरबल राय ने विद्यालय की आधारभूत संरचना को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरी शंकर चौधरी ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ छात्राओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा.

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश रोशन ने किया. समारोह में शिक्षक, छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन