दरभंगा: बहेड़ी में सहयोग शिविर का विधायक ने लिया जायजा, सोयाबीन कच्चा मिलने पर विधायक ने जतायी नाराजगी
बहेड़ी नगर पंचायत के शिविर के दौरान मध्यान भोजन चखते बेनीपुर विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी व अन्य। | Prabhat Khabar Network
बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने बहेड़ी में आयोजित सहयोग शिविर का जायजा लिया और अधिकारियों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने के कड़े निर्देश दिए।
दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के बहेड़ी बाजार स्थित मध्य विद्यालय, हावीडीह मध्य पंचायत के पंचायत सरकार भवन और हावीडीह उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय कमार पोखर में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया. बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने नगर पंचायत और हावीडीह मध्य पंचायत में शिविर का जायजा लिया और विभिन्न विभागों के काउंटर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये.
आपके शहर में
मध्याह्न भोजन चखकर परखी गुणवत्ता
विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी में बच्चों के लिए तैयार मध्याह्न भोजन चखा. भोजन में सोयाबीन-चावल की जांच के दौरान सोयाबीन कच्चा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी.
विधायक ने विद्यालय के एचएम रमणजी मंडर और बीईओ मणिशंकर कुमार सिंह को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने बच्चों को निर्धारित मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
कई विभागों के काउंटर पर लिये गये आवेदन
हावीडीह मध्य पंचायत में मुखिया रूबी देवी की देखरेख में सहयोग शिविर लगाया गया. यहां मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सामाजिक सुरक्षा, जन्म-मृत्यु, राशन, जाति, आवासीय, राजस्व, बाल विकास परियोजना, कृषि और जीविका समेत विभिन्न विभागों के काउंटर लगाये गये.
ग्रामीणों ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके समाधान के लिए आवेदन दिये.
जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने की PHED से शिकायत
हावीडीह उत्तरी पंचायत में मुखिया तेजनारायण यादव की मौजूदगी में ग्रामीणों से आवेदन लिये गये. इस दौरान ग्रामीणों ने जल संकट की समस्या को लेकर पीएचईडी की शिकायत की और समाधान की मांग रखी.
शिविर में जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक शशि कुमार, बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ रविकांत, बीपीआरओ उपेन्द्र राम, एमओ रौशन कुमार और पीओ संजीव कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
घनश्यामपुर में मामा गिरफ्तार, भगिना सकुशल बरामद; एक लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए