बहेड़ी में अपाची सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के बहेड़ी में एक युवक को अपाची सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी गांव निवासी संजीव कुमार सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घायल को गंभीर अवस्था में परिजन इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल लेकर रवाना हुए. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन

अपाची सवार बदमाशों ने की फायरिंग

स्थानीय लोगों के अनुसार, संजीव कुमार सिंह आनंदपुर से निमैठी लौट रहे थे. इसी दौरान हरहच्चा आरा मिल के समीप अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और बहेड़ी की ओर फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि संजीव कुमार सिंह के कनपटी और बांह में गोली लगी है.

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क जाम कर दी. प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही बेनीपुर एसडीपीओ वासुकीनाथ झा, बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास में जुटी है.

पहले भी हो चुकी है बड़ी वारदात

गौरतलब है कि हरहच्चा आरा मिल के समीप पहले भी दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की घटना हो चुकी है, जिसमें अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. ताजा गोलीकांड के बाद एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन