तीन घंटे की देरी से दरभंगा से मुंबई को उड़ा अकासा का जहाज

Updated at : 22 Jan 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे की देरी से दरभंगा से मुंबई को उड़ा अकासा का जहाज

दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर का फ्लाइट गुरुवार को मुंबई के लिये करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुआ.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर का फ्लाइट गुरुवार को मुंबई के लिये करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुआ. जानकारी के अनुसार निर्धारित समय दोपहर 01.55 बजे के बजाय फ्लाइट ने शाम 04.48 बजे टेकऑफ किया. लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट परिसर में घंटों तक बैठे रहने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई. यात्रियों का कहना था कि समय पर उड़ान की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे असमंजस की स्थिति रही. कई यात्रियों को आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी कार्यों के प्रभावित होने की चिंता सताती रही. बुधवार को 12 फ्लाइट में 1826 लोगों ने यात्रा की थी.

दरभंगा से एक दर्जन विमानों की हुई आवाजाही

गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट से देश के तीन प्रमुख महानगरों के लिए एक दर्जन विमानों का परिचालन हुआ. दिल्ली के लिए आधा दर्जन विमानों का आवागमन हुआ. जबकि मुंबई के लिए चार और हैदराबाद के लिए दो विमानों की आवाजाही हुई. अधिकांश फ्लाइटें निर्धारित समय के आसपास रवाना हुई. हालांकि अकासा की मुंबई फ्लाइट में हुई देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों एवं परिचालन संबंधी वजहों से फ्लाइट में देरी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन