पिकअप वाहन से 1753 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

शराब तस्करी में जप्त वाहन के साथ शराब तस्कर व उत्पाद विभाग की टीम
बेनीपुर मद्यनिषेध थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में 1753 लीटर से अधिक विदेशी शराब से लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है. अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा.
Darbhanga News: बेनीपुर मद्यनिषेध थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान शराब से लदे एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मद्यनिषेध सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के मकरंदा गांव के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.
शराब और वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान मद्यनिषेध टीम ने बरामद शराब और पिकअप वाहन को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शराब तस्करों पर जारी रहेगा अभियान
मद्यनिषेध विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राज कुमार रंजन
राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










