सीमेंट लदे ट्रक ने मारी ठोकर आधा दर्जन यात्री हुए जख्मी
सदर : डीकेबीएम पथ के मब्बी बेलौना में गुरुवार को अपराह्न तीन बजे सीमेंट लदे ट्रक व मैजिक की टक्कर में मैजिक सवार शिवहर जिला के एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में शिवहर जिला के मीनापुर निवासी अधेड़ जमरूल खान, […]
सदर : डीकेबीएम पथ के मब्बी बेलौना में गुरुवार को अपराह्न तीन बजे सीमेंट लदे ट्रक व मैजिक की टक्कर में मैजिक सवार शिवहर जिला के एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
आपके शहर में
घायलों में शिवहर जिला के मीनापुर निवासी अधेड़ जमरूल खान, पत्नी हशरत जहां, बेटी पिंकी, बहू सोना, नूर आलम के सात वर्षीय पुत्र जैद आलम व दो साल की नन्ही बच्ची सीफा खान समेत चालक नौशाद खान शामिल हैं. जमरूल परिवार के साथ भाड़े की मैजिक से रहमगंज आ रहे थे. उनकी दूसरी पुत्री का ऑपरेशन होना था. इसी बीच मब्बी बेलौना के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से टक्कर हो गयी.
इसमें मैजिक कई फीट आगे जाकर पलट गयी. ट्रक चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने घायलों को कादिराबाद के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया. मैजिक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच ले जाया गया.
पुलिस ने सिमेंट लदे ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना की सूचना परिजन को दे दी गयी. ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने अपनी व्यस्तता जाहिर करते हुए बताया कि ट्रक चालक व खलासी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए