दरभंगा: 30+ लोगों की घर-घर होगी स्वास्थ्य जांच, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 'चिकित्सा आपके द्वार' अभियान शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी. इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

दरभंगा: राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से शुरू किए गए ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत बुधवार को मुख्यमंत्री ने पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम से की. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में किया गया. इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान के उद्देश्य और जांच प्रक्रिया की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 वर्ष से अधिक उम्र वालों की होगी घर-घर जांच

अनुमंडलीय अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती ने बताया कि लोगों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है. अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा.

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 30 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी. इस दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, एनीमिया और मोतियाबिंद समेत विभिन्न गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

बीमारी मिलने पर जांच से फॉलोअप तक की सुविधा

स्वास्थ्य जांच के दौरान किसी बीमारी या उसके जोखिम की पहचान होने पर संबंधित व्यक्ति को आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा, उपचार और फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इससे गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी.

डॉ. भारती ने लोगों से स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करने और घर पहुंचने पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय पर जांच से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर आवश्यक उपचार कराया जा सकता है.

मौके पर अस्पताल प्रबंधक राहुल सिंह, बीसीएम अनीता कुमारी, पीएसआइ प्रतिनिधि, बीएमइ सहित चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

ताजपुर में 4 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन