दरभंगा: टेलीग्राम टास्क के नाम पर छात्र से ठगे 87 हजार, साइबर पुलिस ने वापस करायी पूरी रकम

Updated:
विज्ञापन

वादी के साथ साइबर थाना के पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

फर्जी टेलीग्राम टास्क के नाम पर एक छात्र से 87 हजार रुपये की ठगी हो गई. साइबर थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित छात्र के सारे पैसे वापस दिलवा दिए. यह घटना साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस की सक्रियता का एक उदाहरण है.

विज्ञापन

दरभंगा: फर्जी टेलीग्राम टास्क के नाम पर छात्र से 87 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना लहेरियासराय की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की रकम वापस करा दी. पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार छात्र को बड़ी राहत मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Telegram पर टास्क पूरा कर कमाई का दिया झांसा

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के उझड़ा गांव निवासी अजय कुमार झा ने साइबर थाना लहेरियासराय में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया था कि 27 जून 2023 को वह फर्जी टेलीग्राम टास्क के जाल में फंस गये थे.

साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से अलग-अलग टास्क पूरा कर रुपये कमाने का झांसा दिया. इसके बाद अलग-अलग लेनदेन के जरिये उनसे कुल 87 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी.

1930 पर शिकायत के बाद रकम हुई होल्ड

पीड़ित ने ठगी के बाद तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर दो लेनदेन से जुड़े 40 हजार और 30 हजार रुपये को होल्ड कराया गया.

शेष 17 हजार रुपये की राशि को भी कार्रवाई के बाद वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी.

साइबर पुलिस की कार्रवाई से वापस मिली रकम

साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी स्तर पर कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम वापस कराने में सफलता हासिल की. पुलिस की पहल पर पीड़ित अजय कुमार झा को उसके रुपये वापस करा दिये गये.

रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि समय पर पुलिस की कार्रवाई होने के कारण उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: DMCH में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, रोज आने वाले मरीज परेशान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन