डिक्की से उड़ाया दो लाख 65 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर से बाइक की डिक्की से दो लाख 65 हजार रुपये निकालकर उचक्के भाग निकले. मामले को लेकर पीड़ित बहादुरपुर थाना के ओझौल गांव निवासी मुरलीधर मिश्र की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. पीड़ित का कहना है कि एसबीआइ के दरभंगा शाखा से वह अपनी मां […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर से बाइक की डिक्की से दो लाख 65 हजार रुपये निकालकर उचक्के भाग निकले. मामले को लेकर पीड़ित बहादुरपुर थाना के ओझौल गांव निवासी मुरलीधर मिश्र की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. पीड़ित का कहना है कि एसबीआइ के दरभंगा शाखा से वह अपनी मां बाबूदाय देवी का पेंशन निकालकर घर जा रहा था. इसी क्रम में सैदनगर के पास सड़क किनारे बाइक लगाकर एक जेनेरल स्टोर की दुकान से कुछ सामान की खरीदारी करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

खरीदारी करने के बाद जब उनकी नजर बाइक की डिक्की पर पड़ी तो वह अवाक रह गये. बाइक की डिक्की खुली हुई थी व उसमें रखे रुपये गायब थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला. एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गयी है. फूटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन