शहर के स्कूलों में परोसा गया बासी भोजन, जांच के आदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा : शहर के कई स्कूलों में गुरुवार को बासी भोजन परोस दिया गया. छात्रों ने मध्यान्ह भोजन करने से मना कर दिया. इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को मिली. इस पर एमडीएम डीपीओ ने भोजन आपूर्तिकर्ता संस्था से स्पष्टीकरण तलब किया है. मामले की जांच के आदेश जारी किया है. डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया […]

विज्ञापन

दरभंगा : शहर के कई स्कूलों में गुरुवार को बासी भोजन परोस दिया गया. छात्रों ने मध्यान्ह भोजन करने से मना कर दिया. इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को मिली. इस पर एमडीएम डीपीओ ने भोजन आपूर्तिकर्ता संस्था से स्पष्टीकरण तलब किया है. मामले की जांच के आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया ने एकता शक्ति फाउंडेशन से प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीसागर कॉलोनी एवं मध्य विद्यालय पुअर होम के मिले वीडियो एवं फोटो के आधार पर यह कार्रवाई की है. अधिकारी ने कहा है कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विभाग के फूड इंस्पेक्टर से खाने की गुणवत्ता का प्रतिवेदन भी तलब किया गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस तरह की शिकायत अन्य विद्यालयों से भी मिली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन