पुलिसकर्मी के पुत्र ने चाकू मार युवक को किया जख्मी, भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय नेहरु स्टेडियम के निकट मंगलवार की सुबह कुछ युवकों ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हेमनगर पुरकुराही गांव निवासी ललित पासवान के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को चाकू व राड से मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में […]
विज्ञापन
दरभंगा : लहेरियासराय नेहरु स्टेडियम के निकट मंगलवार की सुबह कुछ युवकों ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हेमनगर पुरकुराही गांव निवासी ललित पासवान के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस ���ुमार को चाकू व राड से मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि वह सेना में भर्ती की तैयारी के लिए प्रत्येक दिन दौड़ने का अभ्यास करने नेहरु स्टेडियम जाता है. मंगलवार की सुबह इसी क्रम में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया. युवकों की टीम में से एक ने कहा यही है मारो. इसके बाद सभी उसे पीटने लगे. मना करने पर एक युवक ने चाकू मार दिया.
प्रिंस का कहना है कि हिमांशु नामक युवक ने चाकू मारा है. वह दरभंगा में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी का पुत्र बताया जाता है. उसके घर के विषय में वह नहीं जानता है. समाचार प्रेषण तक बेंता ओपी की ओर से जख्मी का बयान दर्ज नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










