ePaper

बहुअरवा के सीताराम हत्याकांड में पुत्र के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated at : 17 Sep 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
बहुअरवा के सीताराम हत्याकांड में पुत्र के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मृतक के मित्र, उसके पुत्र व पत्नी पर हत्या का आरोप मित्र के घर पर सोने के दौरान बेरहमी से हुई थी हत्या पूर्व में भी कई संगीन घटनाओंमें संलिप्त रहा है आरोपित मनीगाछी :बहुअरबा गांव में सीताराम झा की निर्मम हत्या वाले मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर मनीगाछी थाना में प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मृतक के मित्र, उसके पुत्र व

पत्नी पर हत्या का आरोप मित्र के घर पर सोने के दौरान बेरहमी से हुई थी हत्या

पूर्व में भी कई संगीन घटनाओंमें संलिप्त रहा है आरोपित

मनीगाछी :बहुअरबा गांव में सीताराम झा की निर्मम हत्या वाले मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर मनीगाछी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतक के मित्र दामोदर यादव उसकी पत्नी वीणा देवी, पुत्र रोशन यादव व भाई फुलदेव यादव को आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद ही वीणा देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

वहीं अन्य आरोपित फरार है. बताया जाता है कि दामोदर यादव व उनके पुत्र कई अपराधिक मामलों में संलिप्त है. उन लोगों पर विभिन्न थाना में कई मामला दर्ज है. दामोदर अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने साला के ईट भट्टा पर वर्ष 2013 में हुए हत्या के मामले में आरोपित हैं.

वही इनके बड़े पुत्र राहुल यादव 2011 में मनीगाछी थाना क्षेत्र के नेहरा स्थित पेट्रोल पंप लूट व तिहरा हत्या कांड के मुख्य आरोपित है. वह हत्या के आरोप में फिलहाल जेल में बंद है. दूसरे बेटे रोशन यादव के बारे में भी स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नशापान का आदी है. प्रतिदिन वह शराब के नशे में घर व गांव में हंगामा करता रहता है.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. घटना के कारण को बताने से स्थानीय लोग परहेज कर रहे है. वहीं पुलिस भी घटना के कारण का खुलासा नही कर पा रही है. सीताराम व दामोदर यादव आपस में गहरे मित्र थे. घटना के समय भी मृतक दामोदर के घर पर ही सोये हुए थे. इधर घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक की पुत्रवधू किरण देवी, पौत्री चांदनी, शिवानी, पौत्र कुलदीप व कुन्दन का रो-रो कर बुरा हाल है. किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के सभी सदस्य सहमे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन