24 घंटे के अंदर डीपीओ को मिल जायेगी गाड़ी!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डीएम ने आदेश नहीं मानने पर डीइओ की लगायी क्लास 16 मई को डीएम ने दिया था गाड़ी उपलब्ध कराने का आदेश कहा, कबतक फाइल लेकर सोते रहेंगे डीइओ साहब दरभंगा : डीइओ डॉ महेश प्रसाद सिंह ने प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया को निर्देशित किया है कि […]
विज्ञापन
डीएम ने आदेश नहीं मानने पर डीइओ की लगायी क्लास
विज्ञापन
16 मई को डीएम ने दिया था गाड़ी उपलब्ध कराने का आदेश
कहा, कबतक फाइल लेकर सोते रहेंगे डीइओ साहब
दरभंगा : डीइओ डॉ महेश प्रसाद सिंह ने प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया को निर्देशित किया है कि 24 घंटे के अंदर माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ डॉ सुनील कुमार को वाहन उपलब्ध करा दें. इससे माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, लोक शिकायत, सात निश्चय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कार्यों का अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन तीव्र गति से करने में सहुलियत होगी.
बताते चलें कि सोमवार को डीइओ डॉ सिंह को फटकार लगाते हुए डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि कब तक फाइल लेकर सोते रहेंगे. डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता को वाहन उपलब्ध कराने के लिए 16 मई को निर्देश दिया गया था. बावजूद आपकी ओर से लापरवाही बरती गई है. यह वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला बनता है. सनद रहे कि डीपीओ डॉ कुमार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का वरीय पदाधिकारी के रुप में डीएम डॉ एसएम ने चयन किया था.
वरीय प्रभारी पदाधिकारी के दायित्व का निर्वहन में वाहन नहीं होने से आ रही कठिनाई से डीपीओ डॉ कुमार ने डीएम डॉ एसएम को अवगत कराया था. इसी आलोक में 16 मई को डीएम डॉ एसएम ने विभागीय स्तर से वर्तमान में उपलब्ध वाहनों में से एक क्षेत्रीय भ्रमण एवं पर्यवेक्षण के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश डीइओ डॉ सिंह को दिया था. बताते चलें कि इस मामले को 28 मई के अंक में प्रभात खबर में विस्तार से प्रकाशित किया गया था. आदेश पर अमल नहीं होने पर डीएम डॉ एसएम ने गंभीरता से लेते हुए डीइओ को फटकार लगाई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन