पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग

दरभंगा : सदर प्रखंड के गढिया गांव में भूमि विवाद को लेकर गनौर पासवान की हत्या कर दिये जाने संबंधी मामले की जांच दलित शोषण मुक्ति मंच के तीन सदस्यीय टीम ने की. मंच के राज्य महासचिव श्याम भारती, राम सागर पासवान एवं प्रमोद कुमार की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. श्री भारती ने […]
दरभंगा : सदर प्रखंड के गढिया गांव में भूमि विवाद को लेकर गनौर पासवान की हत्या कर दिये जाने संबंधी मामले की जांच दलित शोषण मुक्ति मंच के तीन सदस्यीय टीम ने की. मंच के राज्य महासचिव श्याम भारती, राम सागर पासवान एवं प्रमोद कुमार की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया.
श्री भारती ने बताया कि नीतीश सरकार के राज में दलितों पर भू-माफिया द्वारा अत्याचार बढ़ा है. दलित समुदायों को संरक्षण देने में नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह से विफल रही है. मंच ने गनौर पासवान के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तारी करने, दलितों को संरक्षण देने और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही कल प्रतिरोध मार्च लहेरियासराय में निकाले जाने की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




