उद्घाटन के पहले दिन ही जन सुविधा केंद्र की निकली हवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जन सुविधा केंद्र सह नियंत्रण कक्ष में वार्ड पार्षद एवं जल संकट से जूझ रहे पीड़ितों का फोन आने पर सही से जवाब नहीं दिया जा रहा था. समस्या का निदान नहीं कर, कल या परसों पेयजल टैंकर के माध्यम से […]
विज्ञापन
दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर जन सुविधा केंद्र सह नियंत्रण कक्ष में वार्ड पार्षद एवं जल संकट से जूझ रहे पीड़ितों का फोन आने पर सही से जवाब नहीं दिया जा रहा था. समस्या का निदान नहीं कर, कल या परसों पेयजल टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की बात कक्ष में मौजूद प्रभारी पदाधिकारी (अभियंता) द्वारा कही जा रही थी. इससे कई पार्षद व आमजन असमंजस की स्थिति में थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
वार्ड 47 के पूर्व पार्षद आशुतोष कुमार ने कहा कि नियंत्रण कक्ष सही ढंग से काम नहीं कर रहा है. पेयजल टैंकर प्रतिदिन मांगे जाने पर असमर्थता निगम द्वारा व्यक्त की जा रही है. सुबह से शाम तक पेयजल को लेकर वार्ड वासी इधर उधर भटक रहे हैं. बावजूद नियंत्रण कक्ष द्वारा दिये जा रहे जवाब गैर जिम्मेदाराना है.
नियंत्रण कक्ष से जवाब आ रहा है कि आज ही आपको पेयजल टैंकर चाहिए? हकीकत यह है कि वार्ड में प्रतिदिन पेयजल टैंकर चाहिए. पूर्व पार्षद श्री कुमार ने कहा कि डीएम द्वारा जल संकट निदान के लिए खोला गया नियंत्रण कक्ष अच्छी पहल है, परंतु पेयजल आपूर्ति में निगम बिल्कुल फेल है. कहा कि पेयजल समस्या का समाधान जल्द नहीं किया जाएगा तो नगर आयुक्त कक्ष के समक्ष जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
वार्ड नंबर 41 के पार्षद शंकर प्रसाद जयसवाल ने कहा कि वार्ड में पाइप बिछा दी गयी है, परंतु समय पर पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. अधिकांश पाइप में टोटी नहीं लगाई गई है. इसी वार्ड के इम्तियाज अहमद ने बताया कि रमजान का महीना शुरु हो गया है, परंतु पेयजल टैंकर वार्ड में कहीं नजर नहीं आ रहा है. मंगलवार को सुबह से पानी सप्लाई बंद है.
इसको लेकर नियंत्रण कक्ष को सूचित किया जा चुका है. वार्ड 40 की पार्षद मुन्नी देवी ने बताया कि वार्ड में पेयजल संकट है, परंतु टैंकर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. वार्ड 48 के निवासी अशोक कुमार महतो ने बताया कि चापाकल से पानी आना बंद है. मोटर भी लगभग बंद हो चुका है. अधिकांश लोगों की क्षमता समरसेबल गड़ाने की नहीं है.
नियंत्रण कक्ष को फोन कर रहे हैं, परंतु लगातार व्यस्त बताया जा रहा है. हाउसिंग बोर्ड निवासी मुन्ना गुप्ता ने बताया कि चापाकल से पानी निकालना बंद कर दिया है. दूरदराज से पेयजल लाना पड़ता है. वार्ड पार्षद प्रमोद साहू ने संकट से निदान को लेकर हाथ खड़ा कर दिया है. पार्षद श्री साहु ने बताया कि पेयजल टैंकर प्रतिदिन उपलब्ध कराने को लेकर नगर आयुक्त को आवेदन दे चुके हैं, परंतु प्रतिदिन उपलब्ध कराने से वे इंकार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन