सड़क किनारे लावारिस खड़ी कार से 751 बोतल विदेशी शराब बरामद

Updated at : 07 Apr 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे लावारिस खड़ी कार से 751 बोतल विदेशी शराब बरामद

रात्रि गश्ती पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागा तस्कर मनीगाछी : नेहरा ओपी क्षेत्र से नेहरा पुलिस ने सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मारुति वैगन आर कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. जानकारी के अनुसार गत रात्रि नेहरा हाट चौक से पूरब मनीगाछी मुख्यालय जाने वाली सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में […]

विज्ञापन

रात्रि गश्ती पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागा तस्कर

मनीगाछी : नेहरा ओपी क्षेत्र से नेहरा पुलिस ने सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मारुति वैगन आर कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. जानकारी के अनुसार गत रात्रि नेहरा हाट चौक से पूरब मनीगाछी मुख्यालय जाने वाली सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में एक मारुति वैगन आर (एचआर 29जेड 3160) खड़ी थी.
बहेड़ा पुलिस निरीक्षक मदन प्रसाद के नेतृत्व में चल रही रात्रि गश्ती दल में शामिल एएसआइ उमेश मंडल की नजर इस गाड़ी पर पड़ी. शक होने पर जांच के दौरान कार से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 18 कार्टन शराब की बरामदगी की गई. कार्टन में 375 एमएल की 143 बोतल तथा 180 एमएल की 608 बोतल शराब रखी थी.
शराब एवं गाड़ी को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लगता है कि बाहर से लाई गई शराब को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस गश्ती दल को देख कारोबारी गाड़ी को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए. शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए अनुसंधान चल रहा है.
नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
केवटी. रैयाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर थाना क्षेत्र के मोहनपुरगांव में हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान फुलकाही निवासी मुकेश कुमार झा के रूप में हुई है. रैयाम पुलिस ने मुकेश को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां होश आने पर थाना ले जाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन