ePaper

Bihar News: दानापुर में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, हत्या के विरोध में सड़क जाम व हंगामा

Updated at : 03 Feb 2022 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: दानापुर में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, हत्या के विरोध में सड़क जाम व हंगामा

दानापुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हत्या करने के बाद लाश कोइमलिया घाट किनारे फेंक दिया गया था. गुरुवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

दानापुर थाना क्षेत्र के अवस्थी घाट निवासी स्व. कृष्ण साव के 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को बीते रात घर से दो युवकों ने बुलाकर ले गये और गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह इमलिया घाट किनारे से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और अकिलपुर थाना क्षेत्र का मामला बताकर चली गयी, जिसके विरोध में मोहल्ले के लोग आक्रोशित होकर दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग के तकिया पर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे मोहल्ले के गोलू व चुन्नू बुलाकर ले गए थे और गुरुवार की सुबह इमलिया घाट गंगा नदी किनारे से विकास का शव बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गोलू व चुन्नू ने मेरे पुत्र को गोली मारकर हत्या की है. हत्या करने के बद लाश को गंगा नदी किनारे फेक दिया गया है.

युवक कि मां ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व विकास के साथ मारपीट व झगड़ा हुआ था, इसी को लेकर मेरे पुत्र को गोली मारकर हत्या की गयी है. सड़क जाम की सूचना पाकर एएसपी सैयद इमरान मसूद व थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा पुलिस बल के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझ बुझा कर हटाया. एएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दे दिया गया.

इनपुट: संजय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन