Cyclone Yaas In Bihar : बिहार में दिखने लगा यास का असर,आंधी, पानी और ठनका के आसार, NDRF, SDRF की 22 टीमें तैयार

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2021 6:45 AM

विज्ञापन

बिहार में भी यास तूफान का असर दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छा गये हैं. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में खतरनाक यास सुपर सायक्लोन में बदल जायेगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार में भी यास तूफान का असर दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छा गये हैं. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में खतरनाक यास सुपर सायक्लोन में बदल जायेगा.

बुधवार की शाम तक बिहार में आंधी-पानी व ठनका गिरने की आशंका है. आपदा विभाग ने बिहार के 14 जिलों को यास तूफान के मद्देनजर विशेष रूप से संवेदनशील माना है. वहां हाइ अलर्ट घोषित करते हुए बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की 22 टीमों को तैयार रखा गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र आपदा प्रबंधन विभाग को तूफान का असर बिहार के किस जिले में सबसे अधिक पड़ेगा, इसकी जानकारी देगा. इसके बाद में विभाग टारगेट प्वाइंट जिलों के प्रभावित लोकेशन की टीम को आसपास भेज देगी, ताकि राहत बचाव कार्य में कोई परेशानी नहीं हो.

प्रदेश की आपदा विभाग की मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि अगर बिहार में किसी अन्य जगह पर मदद की जरूरत पड़ती है तो वहां बचाव व सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी जायेगी. इसके लिए विभाग ने एनडीआरएफ के 350 जवान और विशेषज्ञ रिजर्व में रखे हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन