बिहार के जमुई में बेटे ने मां की कर दी हत्या, पिता का फोड़ दिया सिर, छोटे भाई को भी पीट-पीटकर किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2022 1:15 PM
बिहार के जमुई में बेटे ने अपनी मां की पीट पीटकर हत्या कर दी है. यह घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के केवाल मुसहरी गांव की है.
बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर बेटे ने अपनी मां की पीट पीटकर हत्या कर दी है. यह घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के केवाल मुसहरी गांव की है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पुत्र काशी मांझी ने शराब के नशे में था. वे घरेलू विवाद के दौरान अपनी 60 वर्षीय मां को बेरहमी से मार डाला. इसके साथ ही उसने अपने पिता योगी मांझी का भी पीटकर सर फोड़ दिया है. वहीं छोटे भाई को भी युवक ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर योगी मांझी का पुत्र काशी मांझी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. इसके बाद उसने अपनी 60 वर्षीय वृद्ध मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान बचाने पहुंचे पिता योगी मांझी को मारकर सिर फोड़ दिया. वहीं अपने छोटे भाई का हाथ तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपी पुत्र अपनी मां की हत्या कर मौके से फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने जब अपनी मां की हत्या के बाद घंटों देर तक वह शराब के नशे में हंगामा कर था. सूचना के कई घंटे देरी से पहुंची पुलिस के कारण आरोपी युवक भागने में सफल रहा.
घटना के बाद गिद्धौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. वहीं शव को अपने कब्जे में ले लिया है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर काशी मांझी नामक युवक द्वारा अपने ही मां की हत्या कर दी गई है. जबकि पिता और भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










