Crime News:नालंदा में बदमाशों ने युवती की गला घोंटकर हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को एसिड से जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2022 5:40 PM
Bihar crime news: घटना बेन थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा था. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. इलाके में शव मिलने की सूचना धीरे-धीरे जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी.
Nalanda news: बिहार के नालंदा जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अकौना गांव के पंचकुरवा खंधा स्थित पैमार नदी से एक युवती का शव बरामद किया है. शव को तेजाब से जला दिया गया है. जिस वजह से मृतक युवती की पहचान करने में कठिनायी हो रही है. युवती के गले में दुपट्टा का फंदा बंधा हुआ है. शव के पास से पुलिस ने एसिड की बोतल को भी बरामद किया है.
घटना बेन थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा था. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. इलाके में शव मिलने की सूचना धीरे-धीरे जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने बताया कि युवती के चेहरे को एसिड से बुरी तरह से जला दिया गया है. जिस वजह से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. लोगों ने बताया कि युवती सलवार समीज पहने हुयी है. देखने से वह किसी अच्छे घर की लड़की लग रही है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतक युवती को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
घटना के बारे में बेन थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पहचान छिपाने की नियत से एसिड से जला दिया गया है. जिस वजह से शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए आसपास के सभी थाने में संपर्क किया जा रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है. घटनास्थल की बारिकी से जांच कि जा रही है. जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










