ePaper
Live Updates

Bihar Coronavirus News: बिहार में ओमिक्रॉन के 27 व कुल 16897 एक्टिव केस

Updated at : 09 Jan 2022 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Coronavirus News: बिहार में ओमिक्रॉन के 27 व कुल 16897 एक्टिव केस

Bihar Coronavirus News Live updates: पटना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण एम्स में दो लोगों की मौत हो गयी. वही, पीएमसीएच में पांच और एनएमसीएच के 17 डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गये है. इसके साथ ही आरएमआरआइ के 14 साइंटिस्ट व 10 कर्मी पॉजिटिव पाये गये है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

9 दिनों में बिगड़ा आंकड़ा

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक जनवरी को पूरे राज्य में सिर्फ 281 नये संक्रमित मिले थे, 9 जनवरी को 5022 नये केस मिले. 21 मई, 2021 (5154) के बाद यह राज्य में कोरोना के सबसे अधिक नये मामलों की संख्या है. सबसे अधिक पटना में 2018 नये संक्रमित पाये गये. दूसरे नंबर पर गया है, जहां 258 नये मरीज मिले हैं.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

टॉप 10 संक्रमित राज्यों में बिहार

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बिहार देश के 10 टॉप राज्यों में शामिल हो गया है. रविवार को सबसे अधिक महाराष्ट्र में 41,434 मामले मिले हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 20181 नये केस सामने आये.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

बिहार कोरोना ओमिक्रॉन अपडेट

राज्य में पहली बार कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के 27 नये संक्रमित पाये गये हैं. आइजीआइएमएस के जीनोम सीक्वेंसिंग लैब ने 32 कोरोना सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट रविवार को जारी की. 32 में से 27 (85%) सैंपलों में ओमिक्रोन वैरिएंट और चार सैंपलों में डेल्टा वैरिएंट पाया गया. एक सैंपल अज्ञात पाया गया है. इससे पहले पटना के किदवईपुरी का एक युवक ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया था

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

बिहार में ओमिक्रॉन के 26 संक्रमित

बिहार में ओमिक्रॉन के 26 संक्रमित मिले हैं. विदेश से आये 32 मरीजों की जांच में 26 पॉजिटिव पाए गये.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

बेगूसराय में मास्क चेकिंग

बेगूसराय. रजौरा-चांदपुरा पथ पर तरैया गांव के पास मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मास्क व सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसका नेतृत्व एएसआइ मनोज प्रसाद ने किया. वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ियों के कागजात, प्रदूषण, हेलमेट, इंश्योरेंस, मास्क की जांच की. चेकिंग को लेकर चालकों में हड़कंप मचा रहा. मास्क नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को जुर्माना भी किया गया.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

बिना टीका लिये मरीजों में कोरोना अधिक 

पटना एम्स में 50 प्रतिशत ऐसे मरीज भर्ती हैं जिन्होंने टीका नहीं लिया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यह जानकारी दी है.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

पटना में कोविड टेस्ट की दिक्कत

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से पसर रहा है. पटना में सबसे अधिक खतरा गहराया हुआ है. इस बीच सरकार ने कोविड टेस्ट की रफ्तार तेज कर दी है. लेकिन पटना के इनकम टैक्स चौराहा स्थित सरकारी अस्पताल में लोगों को कोविड टेस्ट कराने में पसीने छूट रहे हैं. सुबह से लाइन में लगने के बाद भी लोगों को जांच कराने के लिए घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

मुजफ्फरपुर में संक्रमण की दर चार प्रतिशत

मुजफ्फरपुर में संक्रमण की दर चार प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है. तीसरे नंबर पर नालंदा (चार प्रतिशत के आसपास) है. चौथे नंबर पर बेगूसराय है, जहां संक्रमण की दर चार प्रतिशत से नीचे है. पांचवें नंबर पर गया है. यहां संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम है. सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी जैसे जिलों में भी संक्रमण दर काफी कम है.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

पटना में संक्रमण दर अधिक 

संक्रमण दर के मामले में देखा जाये तो यह पटना जिले में सबसे तेज है. इसी जिले में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं. वहीं शेखपुरा जिले में सबसे कम संक्रमण दर है. पटना जिले में संक्रमण की दर 18.71 फीसदी है, जबकि शेखपुर में यह एक प्रतिशत से भी कम है. संक्रमण की रफ्तार के मामले में मुजफ्फरपुर दूसरे नंबर है, हालांकि यहां पटना की तुलना में काफी कम संक्रमित मरीज मिल रहे हैं.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

पटना में मास्क चेकिंग अभियान 

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. पटना में संक्रमण की दर सबसे अधिक है. रोजाना हजार से अधिक मरीज अभी पाए जा रहे हैं. इस बीच पटना जिला प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है. धावा दल पटना की सड़कों पर उतरकर मास्क चेकिंग अभियान चला रहा है. पुलिस सड़कों पर आने-जाने वाले आम लोगों और वाहन के चालकों व सवारियों पर नजर बनाए हुए है. जो मास्क नहीं पहने मिल रहे हैं उनको जुर्माना भरना पड़ रहा है.

9:17 PM. 9 Jan 229:17 PM. 9 Jan

पटना एयरपोर्ट पर 12 कोरोना संक्रमित

पटना एयरपोर्ट पर 12 कोरोना संक्रमित और मिले हैं. एक फ्लाइट के 8 कर्मचारी संक्रमित मिले जबकि 4 यात्री पॉजिटिव पाए गये हैं.

2:38 PM. 9 Jan 222:38 PM. 9 Jan

मुजफ्फरपुर में नौ दिनों में 604 संक्रमित, 464 को नहीं मिली दवा

मुजफ्फरपुर में नौ दिनों में मिले कोरोना के 604 मरीजों में से 464 को कोरोना की दवा नहीं मिली. 140 मरीज को ही स्वास्थ्य विभाग ने दवा उपलब्ध करायी. ये मरीज अबतक स्वस्थ हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी विभाग के पास नहीं है. कंट्रोल रूम से 30 दिसंबर को मिले छह कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्थिति जानने के लिए जब फोन किया गया, तो उनका फोन बंद बताया जा रहा है.

2:38 PM. 9 Jan 222:38 PM. 9 Jan

भोजपुर में मिले 51 पॉजिटिव, आकंड़ा पहुंचा 170

भोजपुर में शनिवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस तरह जिले में आंकड़ा 170 पहुंच गया है. इसमें डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी तथा कई पदाधिकारी शामिल है. सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है.

2:38 PM. 9 Jan 222:38 PM. 9 Jan

बेगूसराय में कोरोना की रफ्तार तेज, मिले 237 नये मरीज

बेगूसराय जिले में कोरोना संक्रमण के 237 नये मामले सामने आये हैं. संक्रमित व्यक्तियों में बखरी के 26, बरौनी के छह, बेगूसराय सदर के 70, भगवानपुर के एक, छौड़ाही के पांच, गढ़पुरा के चार, खोदावंदपुर के तीन, मंसूरचक के 41, मटिहानी के छह, साहेबपुरकमाल के 35 तथा तेघड़ा के 38 व्यक्ति शामिल हैं.

2:38 PM. 9 Jan 222:38 PM. 9 Jan

शेखपुरा रेलवे स्टेशन बना हॉटस्पॉट

शेखपुरा में कोरोना की तिसरी लहर में बहुत तेजी से लोग संक्रमित हो रहे है. जिले में 15 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसमें से अधिकांश पहले के पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क हैं. गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान रेलवे स्टेशन हॉटस्पॉट बन गया है.

2:38 PM. 9 Jan 222:38 PM. 9 Jan

कोरोना वैक्सीन के 12 डोज लेने वाले बजुर्ग पर दर्ज हुआ केस

कोरोना वैक्सीन के 12 डोज लेने वाले मधेपुरा के बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल पर स्वास्थ्य विभाग ने मुकदमा कर दिया है. मधेपुरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

2:38 PM. 9 Jan 222:38 PM. 9 Jan

कर्मी संक्रमित, पर चल रही है कोरोना जांच

पटना के अगमकुआं स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में दो दिनों के अंदर 14 साइंटिस्ट सह वैज्ञानिक व 10 कर्मी संक्रमित हो गये है. हालांकि संस्थान में जांच के लिए आने वाले आरटीपीसीआर के सैंपल की जांच करायी जा रही है. संस्थान के निदेशक डॉ कृष्णा पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि संस्थान में संक्रमित डॉक्टर व कर्मी होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे है. संस्थान में जांच के लिए प्रतिदिन लगभग 3 हजार सैंपल जांच के लिए आ रहे है.

8:34 AM. 9 Jan 228:34 AM. 9 Jan

होम आइसोलेशन से ही ठीक हो जा रहे कोरोना संक्रमित मरीज

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवा सहित अन्य आवश्यक तैयारी की गयी है, लेकिन लोग होम आइसोलेशन में ही ठीक हो जा रहे हैं. अभी हॉस्पिटल व ऑक्सीजन की डिमांड ज्यादा नहीं है. फिलहाल पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में कोरोना के सात व्यक्ति और होटल पाटलिपुत्र अशोका के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर में एक व्यक्ति भर्ती है.

8:34 AM. 9 Jan 228:34 AM. 9 Jan

पटना में अब रोज होगी 10 हजार लोगों की कोरोना जांच

पटना में अब कोरोना जांच की संख्या बढायी जायेगी. अभी प्रतिदिन आठ हजार लोगों की जांच करायी जा रही है. अब यह संख्या 10 हजार कर दी जायेगी. वैक्सीनेशन को भी तेज किया जायेगा. शनिवार को पटना जिले के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कोरोना जांच में तेजी लाने और सेंटर पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई जगहों का निरीक्षण कर जायजा लिया.

8:34 AM. 9 Jan 228:34 AM. 9 Jan

आज भी डाकिया पहुंचायेगे मरीजों को मेडिकल किट

साप्ताहिक अवकाश के बावजूद भी प्रदेश के पोस्ट मैन कोरोना पीड़ितो के घर मेडि‍कल कि‍ट पहुंचायेगे. यह सेवा सरकार की मांग पर की जा रही है. ताकि‍ पीड़ि‍तो को दवाओं के अभाव में कि‍सी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़. यह जानकारी बि‍हार सर्कल (डाक विभाग) के पोस्ट मास्टर जनरल (पूर्वी पकषेत्र) अदनान अहमद ने प्रभात खबर को विशेष बातचीत में दी.

8:34 AM. 9 Jan 228:34 AM. 9 Jan

कतर से आये यात्री सहित आठ लोग संक्रमित

पटना हवाइ अड्डे पर कतर से आये एक यात्री सहित आठ काेराेना पाॅजिटिव मिले. इसमे विमान कंपनी के कर्मी भी है. कतर से पटना आने वाले यात्री दरभंगा के रहने वाले है. वे बेगलुरु से आये है. जीनोम सिक्वेस जांच के लिए सैपल आइजीआइएमएस भेजा गया है.

7:45 AM. 9 Jan 227:45 AM. 9 Jan

छह स्वास्थ्यकर्मी समेत 122 लोग मिले पॉजिटिव

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को हुए कोविड मरीजों की जांच में 236 लोगों के सैपलों की जांच की गयी, जिसमे 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसमे अस्पताल के 17 डॉक्टर व 6 स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य मरीज संक्रमित पाये गये है. प्रचार्य हीरा लाल महतो ने बताया कि संकमित सभी डॉक्टर व स्वस्थ्य कर्मी होम आइसोलेशन में है. प्रचार्य के अनुसार सीतामढ़ी से आये 885 सैंपल की जांच में 12 संक्रमित मिले है. जबकि वैशाली से आये 802 सैंपल की जांच में भी 4 संकमित मिले है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola