ePaper

Coronavirus in Bihar : पिछले 24 घंटों में छह और लोगों की कोरोना से मौत, AIIMS में 10 तो PMCH में मिले 20 नये मरीज

Updated at : 06 Jan 2021 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : पिछले 24 घंटों में छह और लोगों की कोरोना से मौत, AIIMS में 10 तो PMCH में मिले 20 नये मरीज

पीएमसीएच में मंगलवार को 20 नये लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं. इनमें पीएमसीएच के दो डॉक्टर शामिल हैं.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में मंगलवार को छह लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 10 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.

एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में कंकड़बाग की 79 वर्षीया मालती सिन्हा, रूपसपुर की 62 वर्षीय ज्योति प्रसाद, जहानाबाद की 65 वर्षीय सुनैना देवी की मौत हो गयी है.

वहीं जहानाबाद की 70 वर्षीय मिथलेश नंदनी, समस्तीपुर के 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह जबकि पटना के 74 वर्षीय कृष्ण गोपाल भूटिया की मौत हो गयी है.

वहीं एम्स में 10 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. एम्स में चार लोगों ने कोरोना को मात दे दी.

इधर पीएमसीएच में मंगलवार को 20 नये लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं. इनमें पीएमसीएच के दो डॉक्टर शामिल हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन